ग़र्मी के दिनों में गन्ने के जूस का सेवन न केवल आपको रिफ्रेश करने में मदद करता है साथ ही इससे सेहत के लिए भी कई तरह के लाभ हो सकते हैं। यह जूस आपको त्वरित रूप से एनर्जी देने के साथ गर्मी के दुष्प्रभावों को भी कम करने में सहायक है। गन्ने के जूस के सेवन को कई प्रकार से फायदेमंद बताया गया है। पाचन को ठीक रखने से लेकर पीलिया जैसी समस्याओं को कम करने तक के लिए इसके सेवन की विशेषज्ञ सलाह देते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मी के दिनों में सेहत के लिहाज से गन्ने के जूस को अत्यंत लाभप्रद पाया गया है। इसमें पानी की मात्रा होती है, जो आपको डिहाइड्रेशन से बचाती है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर, पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। इस तरीके से देखें तो गन्ने का जूस अविश्वसनीय स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है और उन आवश्यक तत्वों से भरपूर होता है जिनकी हमारे शरीर को रोजाना आवश्यकता होती है। आइए गन्ने के जूस के सेवन से शरीर को होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तार से जाता है
गन्ने का जूस न केवल आपको निर्जलीकरण की समस्या से बचाता है साथ ही एक अद्भुत एनर्जी बूस्टर भी है। यह आपके शरीर के तापमान को भी कम करने के साथ शीतलन प्रभाव डालता है, साथ ही शरीर को त्वरित ऊर्जा प्रदान करने में सहायक है। गन्ने के रस में मौजूद साधारण शर्करा आसानी से शरीर द्वारा अवशोषित हो जाती है जो ग्लूकोज के रूप में आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करती है। गर्मी के कारण शरीर से गायब ऊर्जा को प्राप्त करने का यह सबसे अच्छा
वजन कम करने में सहायक है जूस
गन्ने का जूस पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। अध्ययनों से पता चलता है कि गन्ने के जूस में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। ऐसे में आपको अधिक खाने की इच्छा नहीं होती है जिससे वजन को नियंत्रित बनाए रखने में मदद मिल सकती है। गन्ने का रस आपके पेट को साफ करने के साथ मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है जो उचित वजन को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
पीलिया की समस्या में लाभकारी
आयुर्वेद के अनुसार, गन्ने का रस पीलिया के लक्षणों को कम करने में आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह लिवर को मजबूत करने के साथ हार्मोन्स के संतुलन को बढ़ावा देता है जिससे पीलिया की समस्या को ठीक करने में मदद मिल सकती है। गन्ने के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लीवर को संक्रमण से बचाने के साथ बिलीरुबिन के स्तर को नियंत्रण में रखता है, जिससे पीलिया की समस्य में राहत मिलती है।
गन्ने का जूस कब नहीं पीना चाहिए?
ये लोग न पिएं गन्ने का जूस
सर्दी-जुकाम या खांसी होने पर गन्ने का जूस पीने से बचें। तेज सिरदर्द की स्थिति में भी गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो सिरदर्द को ट्रिगर कर सकता है। गन्ने का जूस वैसे तो पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है, लेकिन इसका अधिक सेवन पाचन पर बुरा असर डाल सकता है।
सुबह सुबह गन्ने का जूस पीने से क्या होता है?
इम्यूनिटी को करें मजूबत
गन्ने के जूस में विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में सहायक होते हैं। जब आप सुबह खाली पेट गन्ने का जूस पीते हैं, तो इससे आपको संक्रमण होने की संभावना कम हो जाती है
गर्मी आते ही बाजारों में गन्ने का जूस मिलने लगता है। ये बेहद ही स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग होता है। हर उम्र के लोगों को गन्ने का जूस बेहद पसंद आता है। गन्ने का जूस से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसे पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और आपको कब्ज आदि की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, गन्ने का जूस आपकी एनर्जी के लेवल को बढ़ाने में भी सहायक होता है। वैसे तो गन्ने का जूस दिन में किसी भी समय पिया जा सकता है, लेकिन कुछ एक्सपर्ट इसे खाली पेट पीने की सलाह देते हैं। इस लेख में डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि गन्ने का जूस खाली पेट पीने से क्या फायदे मिलते हैं।
गन्ने का जूस खाली पेट पीने के फायदे
1 शरीर को हाइड्रेट रखें
गर्मी के मौसम में खाली पेट गन्ने का रस पीने से आपका शरीर पूरा दिन हाइड्रेट रहता है। गन्ने के जूस से आपकी दिनभर में पानी की आवश्यकता को पूरा करने में मदद मिलती है। इसके साथ आप डिहाइड्रेशन की वजह से होने वाली समस्याओं से भी सुरक्षित रहते हैं।
2 इम्यूनिटी को करें मजूबत
गन्ने के जूस में विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में सहायक होते हैं। जब आप सुबह खाली पेट गन्ने का जूस पीते हैं, तो इससे आपको संक्रमण होने की संभावना कम होती है।
3 एनर्जी का लेवल बढ़ने में सहायक
गन्ने के जूस में ग्लूकोज उच्च मात्रा में पाया जाता है। ग्लूकोज आपके शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। इसे खाली पेट पीने से आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करते हैं।
4 कब्ज की समस्या को करें दूर
आज के समय में अनियमित खानपान व खराब लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोगों को पेट की समस्याएं रहती है। इन समस्याओं में कब्ज होना एक आम बात है। लेकिन, आप सुबह खाली पेट गन्ने का जूस पीने से कब्ज और समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल, गन्ने के जूस में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो आपके बाउल मूवमेंट को बेहतर करती है।
5 ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक
गन्ने के जूस में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। खाली पेट गन्ने का जूस पीने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही पीने की सलाह दी जाती है
6 किडनी के कार्य को करें बेहतर
सुबह खाली पेट गन्ने का जूस पीने से आपका शरीर डिटॉक्स होता है। शरीर के विषैले तत्व बाहर होने से किडनी पर दबाव भी नहीं पड़ता है, जिसकी वजह से किडनी बेहतर तरह से कार्य करती है।
गन्ने के जूस को सुबह खाली पेट पीने के कई अन्य फायदे भी होते हैं। यदि आपको डायबिटीज या अन्य समस्या है, तो ऐसे में गन्ने के जूस का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।
और पढ़े
करेला का जूस पीने के फायदे
https://www.healthtips23.in/2023/08/blog-post_18.html
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें