करेला का जूस पीने के फायदे

 




 करेला का जूस लीवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है


करेले का जूस हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है हमें समय-समय पर उसका सम्मान करना चाहिए 
क्योंकि यह इसे डिटॉक्स कर सकता है। यह यकृत एंजाइमों को बढ़ाता है और हैंगओवर उपचार के रूप में प्रयोग किया जाता है क्योंकि यह यकृत में मौजूद अल्कोहल जमा को कम कर सकता है। करेले के रस का सेवन आंतों और मूत्राशय को भी स्वस्थ रखता है।

 करेला का जूस पीने के फायदे


 : सुबह का अगर आहार अच्छा हो, तो पूरा दिन अच्छा जाता है। इसलिए हमेशा सुबह के समय आपको हेल्दी चीजों का सेवन करना बहुत ही जरूरी है। कुछ लोग सुबह के समय चाय के साथ तली-भुनी चीजों का सेवन करते हैं, जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर काफी बुरा पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहे, तो सुबह खाली पेट फलों और सब्जियों से तैयार जूस पिएं। मुख्य रूप से सुबह के समय आप करेले का जूस पी सकते हैं। करेले का जूस काफी ज्यादा हेल्दी होता है। साथ ही इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं. जिससे आपके शरीर का एनर्जी लेवल सही रहता है। खासतौर पर अगर आप सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपकी बॉडी डिटॉक्सिफाई हो सकती है। इसके अलावा खाली पेट करेले का जूस पीने से कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं खाली पेट करेले का सेवन करने के क्या फायदे हैं। 

ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल 
सुबह खाली पेट करेले का जूस पीने से आपकी हाई ब्लड प्रेशर की परेशानियां कंट्रोल में रहेंगी। दरअसल, करेले के जूस में पोटैशियम की प्रचुरता होती है, जो ब्लड  प्रेशर को कंट्रोल करने में असरदार हो सकता है। इसके अलावा करेले का जूस आपके शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है,

इम्यूनिटी को मजबूत करता है 
शरीर में कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम होने से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। ऐसे में करेले का जूस आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। करेले के जूस का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी पावर बूस्ट हो सकती है। दरअस, करेले के जूस में विटामिन सी होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट्स के रूप में आपके शरीर के लिए कार्य करता है। रोजाना खाली पेट सिर्फ 1 गिलास करेले का जूस पीने से आप इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं।

वजन होगा कंट्रोल
सुबह खाली पेट रोजाना एक गिलास करेले का जूस पीने से वजन काफी हद तक कम हो सकता है। दरअसल,karele  के जूस में फाइबर की प्रचुरता होती है, जो आपके मेटाबॉलिज्म की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है। नियमित रूप से करेले के जूस का सेवन करने से आपका वजन कंट्रोल होगा।

लिवर के डिटॉक्सिफाई
लिवर में मौजूद गंदगी को साफ करने के लिए आप करेले का जूस पी सकते हैं। इससे लिवर की गंदगी को क्लीन करने में मदद मिलती है। साथ ही यह लिवर को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद कर सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर बेहतर तरीके से कार्य करे, तो रोजाला खाली पेट करेले का जूस पिएं।

हमारे आयुर्वेदिक ग्रंथों  में करेले के जूस के बहुत से फायदे दिए हुए हैं जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी है करेले को हम अलग-अलग तरह से इसका सेवन कर सकते हैं जैसे करेले को भून कर तेल में पक्का कर खाना, करेले की सब्जी बनाकर खाना ,करेले का अचार बनाकर खाना और करेले का जूस  बनाकर भी हमेशा सेवन कर सकते हैं यह शरीर के लिए बहुत लाभकारी है इसका जूस सही मात्रा में लिया जाना चाहिए अगर आपको इसका जूस का सेवन करने सेआपके स्वास्थ्य में कोई खराबी नजर आती है तो आप डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन करें या आप पहले ही किसी बीमारी से ग्रसित है तो भी आप चिकित्सक की सलाह से इसका सेवन करें

 अगर आपको इस पोस्ट से यह जानकारी अच्छी लगे कृपया इसे फॉलो करें और आगे शेयर करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पपीता के फायदे।

पपीता के फायदे। सुबह-सुबह खाली पेट एक कटोरी पपीता खाने के फायदे जान दंग रह जाएंगे आप,  पपीता शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व देता है. आपको सुबह ...

health tips